कार हटाने की बात पर युवक को कुचला
गाजियाबाद । जिले के मोदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी में अनुपम श्रीवास्तक की हत्या के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। बता दें, जिस वक्त अनुपम की हत्या हुई उस दौरान उसका दोस्त अरुण भी साथ था। अरुण ने पुलिस को बताया कि वह दोनों चाऊमीन लेने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान पांच आरोपी कार से आए तो उनसे कार को हटाने के लिए अनुपम ने कहा।
कार की हटाने की बात पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। अनुपम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कार उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। अरुण ने ये भी बताया कि जब पुलिस को सूचना दी गई तो बाइक पर दो पुलिस वाले आए, जिसे देख कर आरोपी भाग गए। थोड़ी देर रुक कर वहां से पुलिस वाले चले गए, उसी दौरान आरोपियों ने फिर से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। अनुपम की अस्पताल ले जाने के दौरान ही मौत हो गई। आपको बता दें, एक आरोपी बिल्डर का बेटा है। आरोपी राहुत चौधरी मेरठ के परतापुर के गांव छज्जुपुर का निवासी है। आरोपी के पिता मनोज बिल्डर हैं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे