हिट एंड रन हादसे में युवक की मौत, कार चालक के खिलाफ FIR
रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड में देर रात एक दर्दनाक हिट एंड रन घटना में घायल युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, जिसके बाद कार ने उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए एक ऑटो से टकरा दिया। हादसे में युवक शरण यादव, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन था, गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं थीं, और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शरण यादव श्याम नगर, तेलीबांधा का निवासी था और बीती रात स्कूटी से मंदिर हसौद जा रहा था, जब उसे एक i20 कार ने टक्कर मार दी। कार चालक ने रफ्तार कम नहीं की और शरण को घसीटते हुए 50 मीटर तक ले गया। हादसे में घायल शरण को मेकाहारा अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर की गंभीर चोटों के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया है। वाहन के मालिक सुनील ने दावा किया कि उसने यह कार पिछले हफ्ते बेच दी थी। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने