शॉपिंग मॉल के लिए खुदरा स्थानों की मांग बढ़ी
मुंबई । देश के आठ प्रमुख शहरों में खुदरा विक्रेताओं की बेहतर मांग के कारण अप्रैल-जून में शॉपिंग मॉल के लिए खुदरा स्थानों की मांग सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 6.12 लाख वर्ग फुट हो गई। आंकड़ों के अनुसार, इन आठ प्रमुख शहरों में प्रमुख इलाकों में खुदरा स्थान की मांग कैलेंडर वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर करीब 14 लाख वर्ग फुट हो गई है। शॉपिंग मॉल के लिए स्थान की मांग अप्रैल-जून 2024 में बढ़कर 6,12,396 वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,33,078 वर्ग फुट थी। समीक्षाधीन अवधि में प्रमुख इलाकों में मांग चार प्रतिशत बढ़कर 13,89,768 वर्ग फुट हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 13,31,705 वर्ग फुट थी। इसमें शॉपिंग मॉल ग्रेड ए तथ ग्रेड बी और सभी प्रमुख प्रमुख इलाकों के आंकड़े शामिल हैं।
ये आठ शहर दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद हैं।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स